*प्रेम में बढ़ा बन रही बड़ी मम्मी की भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, वारदात के बाद पूरी रात रही फरार, CCTV से खुला राज*

*प्रेम में बढ़ा बन रही बड़ी मम्मी की भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, वारदात के बाद पूरी रात रही फरार, CCTV से खुला राज*

*प्रेम में बढ़ा बन रही बड़ी मम्मी की भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, वारदात के बाद पूरी रात रही फरार, CCTV से खुला राज*
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

*प्रेम में बढ़ा बन रही बड़ी मम्मी की भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, वारदात के बाद पूरी रात रही फरार, CCTV से खुला राज*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 6 जून 2026 : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भुईंयापारा में वृद्धा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका की भतीजी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध में बाधा बनने के कारण दोनों ने मिलकर वृद्धा की हत्या कर दी थी

पुलिस के अनुसार, ग्राम जूना भुईंयापारा निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी लकड़ा अपने पति बैजनाथ लकड़ा के साथ रहती थीं। पति चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी देखभाल के लिए भतीजी तेरेसा एक्का भी उसी घर में रहती थी और कामकाज करती थी।

1 जून की सुबह तेरेसा एक्का ने मृतका के भतीजे को फोन कर बताया कि बड़ी मम्मी का शरीर ठंडा पड़ गया है और वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही हैं। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे तो लक्ष्मी लकड़ा बिस्तर पर मृत अवस्था में मिलीं। मामले की जानकारी लखनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतका की भतीजी तेरेसा एक्का और उसके प्रेमी आशीष कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले वृद्धा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद तेरेसा को लगने लगा कि बड़ी मम्मी उनके रिश्ते में बाधा बन रही हैं।

पुलिस के अनुसार, 31 मई की रात तेरेसा ने अपने प्रेमी को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर वृद्धा को धक्का देकर दीवार से टकरा दिया और मारपीट की। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों ने घटना को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में पूरा मामला उजागर हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

ऐसे पकड़ में आए आरोपी

पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद तेरेसा एक्का अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। दोनों पूरी रात घर से बाहर रहे। अगले दिन सुबह तेरेसा ने मृतका के भतीजे को फोन कर कहा कि बड़ी मम्मी का पैर-हाथ टेढ़ा हो गया है और शरीर अकड़ गया है।

महिला के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेह के दायरे में आए प्रेमी-प्रेमिका से पूछताछ की। पूछताछ में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।