*स्पीच थेरेपिस्ट पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का आरोप, डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार*
*स्पीच थेरेपिस्ट पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का आरोप, डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार*
*स्पीच थेरेपिस्ट पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का आरोप, डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार*
*बेटे के इलाज के दौरान, 3 साल तक धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप*
लोक सीजी न्यूज / 7 जून 2026 : अंबिकापुर शहर के एक स्पीच थेरेपिस्ट पर निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में वह अपने बेटे के तुतलाने की समस्या के इलाज के लिए मिशन चौक स्थित क्लीनिक जाती थी। थेरेपी के दौरान उसकी आरोपी से पहचान हुई और दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी। महिला का आरोप है कि 10 अगस्त 2023 को क्लीनिक में मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सामाजिक बदनामी और पारिवारिक कारणों के चलते उसने उस समय किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।
पीड़ित महिला के अनुसार पहली घटना के बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा। आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से यह सिलसिला जारी था और आरोपी डर दिखाकर उसे अपने संपर्क में बनाए हुए था।
पीड़िता ने बताया कि 1 जून को किसी बात को लेकर आरोपी से उसका विवाद हो गया, जिसके दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। इसके बाद उसने पूरी घटना अपने पति को बताई। 4 जून को कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।
कोतवाली पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के बाद 5 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


