*फिर वही KTM बाइक और उसकी रफ़्तार बनी काल, NH-43 पर बोर्ड, पेड़ और पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत*
*फिर वही KTM बाइक और उसकी रफ़्तार बनी काल, NH-43 पर बोर्ड, पेड़ और पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत*
*फिर वही KTM बाइक और उसकी रफ़्तार बनी काल, NH-43 पर बोर्ड, पेड़ और पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 15 मई 2026 : जशपुर से होकर गुजरने वाली गुमला- कटनी नेशनल हाईवे 43 सड़क पर, कुनकुरी थाना क्षेत्र के महुआटोली स्थित आश्रम गेट के सामने देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है की, एक तेज रफ्तार KTM बाइक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे लोहे के बोर्ड से फिर पेड़ और पुलिया के चबूतरे से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम गिनाबहार बरटोली निवासी जॉनसन कुजूर ने कुनकुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि 13 मई को बरटोली-गिनाबहार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात गुलशन केरकेट्टा अपनी KTM बाइक क्रमांक OD 03 AD 2384 से इग्नासियुस को बैठाकर जशपुर की ओर जा रहा था।
शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा
बताया जा रहा है कि 14 मई की रात करीब 2:08 बजे महुआटोली आश्रम गेट के सामने बाइक तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक पहले सड़क किनारे लगे लोहे के बोर्ड से टकराई, फिर पेड़ और पुलिया के चबूतरे से जा भिड़ी। हादसे में इग्नासियुस गंभीर रूप से घायल होकर पुलिया के नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं बाइक चालक गुलशन केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को होलीक्रॉस अस्पताल कुनकुरी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 7 बजे उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


