पुलिस ने संदीप यादव और रोहित यादव को चोरी की स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की स्कूटी को भी किया बरामद

पुलिस ने संदीप यादव और रोहित यादव को चोरी की स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की स्कूटी को भी किया बरामद मामला थाना कुनकुरी क्षेत्र का, दोनो गिरफ्तार आरोपी हैं आदतन अपराधी, इनके विरुद्ध नारायणपुर, तपकर, जशपुर में चोरी, मारपीट के कई प्रकरण हैं दर्ज

पुलिस ने संदीप यादव और रोहित यादव को चोरी की स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की स्कूटी को भी किया बरामद
पुलिस की गिरफ्त में शातिर आरोपी संदीप यादव और रोहित यादव

पुलिस ने संदीप यादव और रोहित यादव को चोरी की स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की स्कूटी को भी किया बरामद
मामला थाना कुनकुरी क्षेत्र का, दोनो गिरफ्तार आरोपी हैं आदतन अपराधी, इनके विरुद्ध नारायणपुर, तपकर, जशपुर में चोरी, मारपीट के कई प्रकरण हैं दर्ज

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज/19 सितम्बर 2025. घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 सितम्बर को चराईडांड़ निवासी ऊषा बाई ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, 1 सितम्बर को वह अपने परिवार के साथ भजन कीर्तन हेतु चराईडांड में ही गणेश पंडाल में गई। रात्रि लगभग 11:00 बजे अपनी सासु मां को छोडऩे घर आई थी, तब उसकी स्कूटी क्रमांक सीजी 14 एमएल 1584 उसके घर के आंगन में खड़ी थी। फिर वह अपनी सासु मां को घर में छोड़ कर पुन: गणेश पंडाल में चली गई। रात्रि करीबन 2:00 बजे जब वह वापस अपने घर लौटी तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था और आंगन में खड़ी स्कूटी वहां नहीं थी। कमरे का ताला टूटा हुआ था, सामान बिखरा हुआ था।         
               प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरुद्ध चोरी का मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। 
              विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि चराईडांड से चोरी हुई स्कूटी में ग्राम कंडोरा का रहने वाला आरोपी संदीप यादव और अपने एक साथी के साथ, गिनाबहार भट्टी रोड में घूमते हुए दिखाई दिया है। सूचना पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए, गिनाबहार, भट्टी रोड में घेराबंदी कर आरोपी संदीप यादव को व उसके साथी राजकुमार यादव को हिरासत में लिया गया व उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद किया गया।
-------------------------------------------------------------