*सीतापुर में बवाल, विधायक राजकुमार टोप्पो और समर्थकों पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप*
*सीतापुर में बवाल, विधायक राजकुमार टोप्पो और समर्थकों पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप*
*सीतापुर में बवाल, विधायक राजकुमार टोप्पो और समर्थकों पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप*
*एसडीएम बोले- मेरे सामने हुई पिटाई, नायब तहसीलदार बोले- विधायक ने किनारे ले जाकर पीटा*
*कलेक्टर से शिकायत के बाद FIR की तैयारी*
लोक सीजी न्यूज/ जशपुर 27 मई 2826 : पड़ोसी जिले सरगुजा के सीतापुर में विधायक राजकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार के बीच विवाद अब गंभीर रूप लेता दिख रहा है।
नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया कि वह अपने निवास लौट आए थे, तभी विधायक रामकुमार टोप्पो के पीए का फोन आया और उन्हें राजापुर बुलाया गया। रास्ते में एसडीएम मिले तो वह उनके साथ वहां पहुंचे। राजापुर चौराहे के पास विधायक और उनके समर्थक मौजूद थे। बातचीत के दौरान जब उन्होंने पूरी घटना बताई तो विधायक के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बाद में विधायक उन्हें किनारे ले गए और वहां भी मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
मामले में सीतापुर एसडीएम फागेश सिन्हा ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विधायक ने उन्हें फोन कर पहले रेस्ट हाउस और फिर राजापुर चौराहे के पास बुलाया था। वहां विधायक के साथ 30-40 समर्थक मौजूद थे। बातचीत के दौरान समर्थकों ने नायब तहसीलदार की पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया और सीतापुर थाने पहुंचाया। नायब तहसीलदार ने कहा है कि पूरे मामले की जानकारी कलेक्टर को दे दी गई है और विधायक व उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। वहीं कलेक्टर ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।
विधायक की चचेरी बहन और नायब तहसीलदार आमने-सामने, दोनों पक्ष पहुंचे थाने
सीतापुर में विधायक की चचेरी बहन और नायब तहसीलदार के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार ने अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि विधायक की चचेरी बहन ने उप तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार पर बद्तमीजी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान रामकुमार टोप्पो भी थाने पहुंचे।
सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं, आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


