*इलाज कराने आई पहाड़ी कोरवा महिला का एक सप्ताह पहले चोरी हुआ बच्चा सकुशल बरामद*

*इलाज कराने आई पहाड़ी कोरवा महिला का एक सप्ताह पहले चोरी हुआ बच्चा सकुशल बरामद* *पुलिस ने जशपुर जिला अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग पर आरोपी महिला को बगीचा क्षेत्र से पकड़ा*

*इलाज कराने आई पहाड़ी कोरवा महिला का एक सप्ताह पहले चोरी हुआ बच्चा सकुशल बरामद*

*इलाज कराने आई पहाड़ी कोरवा महिला का एक सप्ताह पहले चोरी हुआ बच्चा सकुशल बरामद* 

*पुलिस ने जशपुर जिला अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग पर आरोपी महिला को बगीचा क्षेत्र से पकड़ा*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 21 जून 2026 : जशपुर जिले में एक माह के मासूम बच्चे के अपहरण के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है, जबकि वारदात को अंजाम देने वाली महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां की तबीयत खराब होने के कारण उसे शासकीय जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान तारा बाई नामक महिला ने बच्चे के परिजनों से संपर्क किया और धीरे-धीरे उनका विश्वास जीत लिया। महिला ने बच्चे की बीमारी को झाड़-फूंक से ठीक करने का दावा करते हुए परिवार के करीबियां बढ़ाईं।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला एक दिन बच्चे की मां और दादी को खाना खिलाने के बहाने बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में ले गई। जब परिजन भोजन कर रहे थे, तब उसने बच्चे को गोद में लेने की बात कहकर अपने पास रखा और मौका मिलते ही मासूम को लेकर फरार हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना में अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच बनी मददगार

पुलिस की जांच के दौरान, जशपुर जिला अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिला की तस्वीर मिली। इसके बाद पुलिस की तकनीकी टीम ने लगातार पड़ताल करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे ग्राम दातुनपानी, चौकी पंडरापाठ, थाना बगीचा क्षेत्र से हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से एक माह का बच्चा भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

गर्भपात के बाद बच्चा पाने की चाह में रची साजिश

पूछताछ में आरोपी तारा बाई (35) ने बताया कि उसकी तीन शादियां हो चुकी हैं। कुछ समय पहले उसका गर्भपात हो गया था, जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। इसी कारण वह बच्चा चोरी करने की नीयत से जशपुर आई और अस्पताल के आसपास घूमती रहती थी। अस्पताल में मिले दंपति और उनके मासूम बच्चे को उसने अपना निशाना बनाया और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3) भी जोड़ते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं सकुशल बरामद किए गए बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।