*श्री नदी पुल से टकराकर नीचे गिरी आम से लदी पिकअप, चालक की मौके पर मौत*
*श्री नदी पुल से टकराकर नीचे गिरी आम से लदी पिकअप, चालक की मौके पर मौत, गैस कटर से काट कर चालक का शव निकालने के दौरान लगी आग से अफरा तफरी*
*श्री नदी पुल से टकराकर नीचे गिरी आम से लदी पिकअप, चालक की मौके पर मौत, गैस कटर से काट कर चालक का शव निकालने के दौरान लगी आग से अफरा तफरी*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर/ 15 मई 2026 : कुनकुरी - तपकरा स्टेट हाइवे पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में आम से लदी पिकअप कुनकुरी के समीप श्री नदी के पुल से टकराकर नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक JH-07M/9225 में आम लोड था और वाहन तपकरा की ओर से कुनकुरी की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि तड़के करीब 4 बजे खारी झरिया स्थित श्री नदी पुल पर तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद पिकअप पुल से टकराकर नीचे जा गिरी। हादसे में चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस मृतक चालक की पहचान और अन्य जरूरी कार्रवाई में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा बेहद दर्दनाक था। दुर्घटना के बाद काफी देर तक, पिकअप के नीचे दबे चालक के शव को निकालने की मशक्कत होती रही, इसी बीच कटर मशीन से पिकअप में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना गया।


