*रिश्तेदारी में पनपा प्रेम, पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी युगल की लाश*
*रिश्तेदारी में पनपा प्रेम, पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी युगल की लाश*
*रिश्तेदारी में पनपा प्रेम, पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी युगल की लाश*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 3 जून 2026 : सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरगवां में बुधवार सुबह एक युवक और युवती की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली। मृतकों की पहचान सरगवां निवासी किशन दास (23) और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अंजलि दास (20) के रूप में हुई है। दोनों रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अंजलि, किशन की बहन की ननद थी। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था। बुधवार सुबह आंगनबाड़ी केंद्र के पास ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ पर लटके देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सुसाइड नोट नहीं मिला, युवती का मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस जांच में सामने आया है कि किशन का अपनी बहन के घर आना-जाना था, इसी दौरान उसकी पहचान अंजलि से हुई थी। दोनों मोबाइल पर बातचीत करते थे और एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। मंगलवार रात तक किशन अपने घर पर था, जबकि अंजलि भी अपने घर में मौजूद थी। आशंका है कि देर रात दोनों घर से निकलकर सरगवां पहुंचे और अंजलि के दुपट्टे के दोनों सिरों से फांसी लगा ली। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उदयपुर पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।


