स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 25 मार्च से जशपुर विधायक और हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई आयोजन समिति की बैठक

स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 25 मार्च से

जशपुर विधायक और हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई आयोजन समिति की बैठक

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर. 10 जनवरी 2026 :- विधायक जशपुर रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य एवं हस्तशिल्प बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय के अध्यक्षता में स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन हेतु आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई, जिसमें आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। 
                आयोजन समिति की बैठक में जशपुर विधायक रायमुनी भगत, हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जशपुर नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, नरेश नंदे, ओम प्रकाश सिन्हा, सतेंन्द्र सिंह, बबलू मिश्रा, अभय सोनी, सरफराज आलम, इमरान आलम, इम्तियाज अंसारी, अतुल मूंदड़ा, अन्नू विष्वकर्मा, नितीश गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजकुमार ताम्रकार, फैजान सरवर खान, संतोष सिंह, और सुधीर पाठक उपस्थित रहे।
        
25 मार्च से शुरू होगी प्रतियोगिता
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड का फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष 25 मार्च से शुभारंभ किया जाएगा। प्रदेश के इस प्रतिष्ठित फुटबाल प्रतियोगिता में भारत के जाने-माने फुटबॉल क्लब टीमों को आमंत्रित करने पर सहमति बनी और इन टीमों को आयोजन समिति की ओर से आमंत्रित करने की जिम्मेदारी प्रतियोगिता के जनरल सेक्रेटरी सरफराज आलम को दी गई।
-----------------------------------------------------------------