*114 बोतल अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त* *पत्थलगांव में अंग्रेजी-देसी शराब की खेप ले जाते पकड़ा गया आरोपी; आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल*
*114 बोतल अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त* *पत्थलगांव में अंग्रेजी-देसी शराब की खेप ले जाते पकड़ा गया आरोपी; आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल*
*114 बोतल अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त*
*पत्थलगांव में अंग्रेजी-देसी शराब की खेप ले जाते पकड़ा गया आरोपी; आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 1 जुलाई 2026 : जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के तस्कर पर कार्रवाई करते हुए, आरोपी को 27 लीटर 300 मिलीलीटर, 114 बॉटल अंग्रेजी एवं देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 28 जून की रात करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-14-एमयू-1427 से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर ग्राम पालीडीह की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना पत्थलगांव पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विश्वनाथ शर्मा (54) निवासी ग्राम लुड़ेग, थाना पत्थलगांव बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखी बोरी और झोले से मैकडॉनल नंबर-1 व्हिस्की, सिंबा बीयर, मुडोफ और गोल्डन गोवा व्हिस्की के पौवों सहित देसी प्लेन मदिरा बरामद हुई। कुल 114 बोतलों में 27 लीटर 300 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 16 हजार 440 रुपये बताई गई है।
आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
------------------


