तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने भाजपा नेता की बाइक को मारी टक्कर, मौत

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने भाजपा नेता की बाइक को मारी टक्कर, मौत

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने भाजपा नेता की बाइक को मारी टक्कर, मौत

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 

भाजपा नेता की बाइक को

मारी टक्कर, मौत

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क/ 13 मई 2026 : सूरजपुर/विश्रामपुर जिले के कुम्दा-विश्रामपुर मार्ग पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा नेता और व्यवसायी कमलेश चौबे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कमलेश चौबे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई।

जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर निवासी 60 वर्षीय कमलेश चौबे भाजपा से जुड़े होने के साथ किराना और पान मसाला व्यवसाय का संचालन करते थे। बुधवार सुबह वे व्यापारिक कार्य से कुम्दा-कसकेला क्षेत्र गए थे। वापस लौटते समय बाबा मस्तनाथ मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे पीछे से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक CG 29 AG 0413 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद वाहन छोड़ फरार हुआ चालक

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। घायल कमलेश चौबे को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दूसरे युवक का इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे झाड़ियों में फंस गई थी। चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

---------