जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा झारखण्ड से पिकअप में भरकर लाया जा रहा 65 बोरी धान झारखंड से छत्तीसगढ़ धान लाकर, कर रहे थे खपाने की कोशिश
जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा झारखण्ड से पिकअप में भरकर लाया जा रहा 65 बोरी धान झारखंड से छत्तीसगढ़ धान लाकर, कर रहे थे खपाने की कोशिश
जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा झारखण्ड से पिकअप में भरकर लाया जा रहा 65 बोरी धान
झारखंड से छत्तीसगढ़ धान लाकर, कर रहे थे खपाने की कोशिश
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 24 दिसंबर 2025 : सरहदी राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान लाकर उसे जशपुर के खरीदी केन्द्रों में खपाने की कोशिश कर रहे, अवैध धान के कारोबारियों से अब तक 1700 क्विंटल से अधिक अवैध धान को पकड़ कर जशपुर पुलिस कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंप चुकी है।
इसी क्रम में दिनांक 23.12.25 को शाम करीबन 08.00 बजे लोदाम पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा रूपसेरा पतराटोली के पास ग्रामीण रास्ते में एक टाटा सूमो पिकअप वाहन के साथ 65 बोरी में कुल 26 क्विंटल अवैध धान को पकड़ कर, कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक टाटा सूमो पिकअप वाहन क्रमांक JH -03-AF -9899 में अवैध रूप से धान लोड कर, रूपसेरा पतराटोली के ग्रामीण रास्तों से होते हुए झारखंड से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है, जिस पर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा तत्काल रूपसेरा पतराटोली में उक्त संदेही पिकअप वाहन को, नाकाबंदी कर रोका गया। पुलिस के द्वारा उक्त पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर, उसमें 65 बोरी में 26 क्विंटल धान लोड मिला, पूछताछ पर पिकअप चालक ने अपना नाम सचिन गोप उम्र 23 वर्ष, निवासी प्रेम नगर, चैनपुर, जिला गुमला झारखंड का निवासी होना बताया, व उक्त धान को चैनपुर झारखंड से जशपुर छत्तीसगढ़ लेकर आना बताया, पुलिस के द्वारा जब उससे धान के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई तो उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त संदेही पिकअप वाहन क्रमांक JH -03-AF -9899 को धान सहित जप्त कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
------------


