*चखना सेंटर में 70 रुपए के लिए चला चाकू, बाप - बेटे ने युवक पर चाकू से किया हमला, बीच-बचाव करने आए दोस्त को भी मारा*
*चखना सेंटर में 70 रुपए के लिए चला चाकू, बाप - बेटे ने युवक पर चाकू से किया हमला, बीच-बचाव करने आए दोस्त को भी मारा*
*चखना सेंटर में 70 रुपए के लिए चला चाकू, बाप - बेटे ने युवक पर चाकू से किया हमला, बीच-बचाव करने आए दोस्त को भी मारा*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 21 अगस्त 2026 :- अंबिकापुर शहर के सुभाषनगर में गुरुवार रात महज 70 रुपए के बकाए को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पिता-पुत्र ने मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए युवक के दोस्त को भी आरोपियों ने चाकू मार दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को 41 और दूसरे को 20 टांके लगाए गए हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। हर्षित चक्रवर्ती (32) की दुकान से सुभाषनगर निवासी बबलू ढाली पिता सदानंद ढाली ने कुछ समय पहले सामान खरीदा था। इसके 70 रुपए बकाया थे। बबलू सुभाषनगर स्थित शासकीय शराब दुकान के पास चखना सेंटर चलाता है।
चखना सेंटर पहुंचकर मांगे 70 रुपए, विवाद के बाद चाकू से किया हमला
गुरुवार रात करीब 8 बजे हर्षित बकाया 70 रुपए लेने चखना सेंटर पहुंचा था। रुपए मांगने को लेकर बबलू से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद बबलू और उसके पिता सदानंद ने हर्षित पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में हर्षित के चेहरे, ठुड्डी, हाथ और जांघ में गंभीर चोटें आईं। वह लहूलुहान हो गया। इसी दौरान उसका दोस्त राहुल पटेल बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके गले पर भी चाकू से वार कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
इसके बाद हर्षित को गांधीनगर स्थित निजी अस्पताल और राहुल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हर्षित को 41, जबकि राहुल को 20 टांके लगाए। दोनों घायलों की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


